प्यार, धोखा… और एक कटी हुई नाक..! | हरदोई : प्रेमी के घर पहुंची पत्नी, गुस्से में पति ने दांत से काट दी नाक

Hardoi : हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

घटना हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी का गांव के ही एक युवक से पिछले लगभग 10 महीनों से प्रेम संबंध था। बुधवार को महिला, पति से विवाद के बाद अपने प्रेमी के घर चली गई। इसकी सूचना मिलते ही रामखेलावन भी मौके पर पहुंचा।
प्रेमी के घर पहुंचकर रामखेलावन ने पहले पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह वापस चलने को तैयार नहीं हुई तो गुस्से में आकर उसने पत्नी की नाक दांतों से काट डाली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गंभीर रूप से घायल महिला को पहले हरदोई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे भी हैं। उसका आरोप है कि पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर वह प्रेमी के घर चली गई थी।
घटना की जानकारी महिला ने किसी तरह पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रामखिलावन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस क्रूर वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की कटी हुई नाक को प्लास्टिक की पॉलिथीन में रखकर तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया ताकि प्लास्टिक सर्जरी से उसे जोड़ा जा सके।

पूरी खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें - https://youtu.be/EcCcSPI1b28?si=noGyK-anCyzr-tuj